संत महापुरुष हमेशा जनकल्याण चाहते हैं : महंत राजेंद्र पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मनुष्य देह बड़े भाग्य से मिलती है, इसे जन कल्याण में लगाना चाहिए।

कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने रविवार को हवन यज्ञ के उपरांत दरबार के साप्ताहिक सत्संग में कहा कि संत महापुरुषों ने हमेशा लोगों को मर्यादा में रहकर समाज की सेवा करने का संदेश दिया है। संत महापुरुष हमेशा समाज कल्याण व जनकल्याण चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीव को प्रभु सिमरन के साथ ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। संतों के सान्निध्य एवं आशीर्वाद से समाज की जटिल समस्याओं का समाधान निकल सकता है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि संतों की वाणी भगवान की ही देन है। सत्संग से ही प्रभु के होने का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य देह बड़े भाग्य से मिलती है, हमें हमेशा प्रभु सिमरन से समाज की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, विजय मल्होत्रा, रजत राय, जोगिंदर सिंह, शिव कुमार शर्मा, जगदीश महाजन, राकेश शर्मा, राजू, दर्शना ग्रोवर, रमन कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर रंग पंचमी उत्सव के चलते शिव भक्त डमरू बाजे भोले नाचे भजन पर मस्ती से झूमे

Mon Mar 17 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 19 मार्च को अनुष्ठान के साथ होगा रंग पंचमी उत्सव का समापन। कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रंग पंचमी उत्सव के चलते अभी भी शिव भक्तों द्वारा भजनों के साथ रंग गुलाल उड़ाया जा रहा है। शिव […]

You May Like

advertisement