साईकिल से भारत यात्रा पर निकले संत ओमपाल यदुवंशी

साईकिल से भारत यात्रा पर निकले संत ओमपाल यदुवंशी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में संत ओमपाल यदुवंशी साईकिल से निकले भारत भ्रमण पर कस्बा वासियों ने फूल माला पहनकर फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत कर जलपान कराया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के खिरका गांव निवासी संत ओमपाल यदुवंशी ने बताया कि पंथ श्री हजूर अर्धनाम साहेब (आचार्य कबीर पंथ) सदगुरू कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा वाराणसी उ प्र की प्रेरणा से महन्त श्री हंस योग दास साहेब के मार्गदर्शन में पंथ प्रचार प्रसार यात्रा का शुभारम्भ 27 मार्च 2025 को फतेहगंज पश्चिमी खिरका गांव कांवरिया शिव मंदिर से साइकिल यात्रा शुरू कर कई जिलों में होते हुए 29 अप्रैल को बरेली वापसी हुई।
संत ओमपाल यदुवंशी ने बताया कि साइकिल यात्रा जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से शुरू करके हरिद्वार पहुंचे उसके बाद हरिद्वार , ऋषिकेश, सहारनपुर, नोएडा, दिल्ली कुरुक्षेत्र, अंबाला, लुधियाना, वैष्णो देवी पहुंचे उसके बाद फिर वहां से वापस पठानकोट से हरिद्वार होते हुए बरेली पहुंचे। और बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान उन्होंने सनातन धर्म प्रचार कर लोगों को पर्यावरण के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। और आज 29 अप्रैल मंगलवार को साइकिल से यात्रा करते हुए बरेली से फरीदपुर, जलालाबाद, बदायूं, आगरा, मथुरा, राजस्थान होते हुए पूरे भारत का भ्रमण करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिक एकता समिति के पदाधिकारियों ने जगतपुर चौकी प्रभारी को श्री बालाजी महाराज का स्मृति चिन्ह व मिठाई खिलाकर किया सम्मानित

Wed Apr 30 , 2025
नागरिक एकता समिति के पदाधिकारियों ने जगतपुर चौकी प्रभारी को श्री बालाजी महाराज का स्मृति चिन्ह व मिठाई खिलाकर किया सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में नागरिक एकता समिति के पदाधिकारी ने बारादरी थाना के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जगतपुर के नवनियुक्त […]

You May Like

advertisement