साकार संस्था ने 120 किशोरियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के दौरान कराया शैक्षिक भ्रमण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : साकार संस्था के द्वारा भोजीपुरा, नवाबगंज और क्यारा, ब्लॉक के 30 गांव की 120 किशोरियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के दौरान क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, भोजीपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और भोजीपुरा थाने में शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
सर्वप्रथम साकार संस्था के कार्यक्रम समन्वयक पवन कुमार के द्वारा साकार संस्था के बारे बताया की संस्था किशोरियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कार्य कर रही है, आज संस्था के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में उन्हें शिक्षा से जुडी जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सेवायोजन कार्यालय के सेवायोजन अधिकारी गौतम घोष के द्वारा कार्यालय के बारे में बताया गया, प्रधान सहायक अनूप दुबे के द्वारा कार्यालय के कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई और इसके बाद करियर काउंसलर मदन पाल के द्वारा किशोरियों की करियर काउंसलिंग की गई। उन्हें बेसिक शिक्षा 10 और 12 पास करने के बाद, किस तरह से आगे क्या कोर्स करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई। इस पर किशोरियों के कई सवालों के जवाब भी दिए गए, किशोरियों ने पूछा की पायलेट, आई. ए. एस और पुलिस दरोगा जैसे, अधिकारी बनने के लिए क्या-क्या पढाई करना चाहिए। इसके बारे में मदन पाल जी ने विस्तार से किशोरियों को जानकरी दी। इसके साथ ही सभी किशोरियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।
संस्था के अंतर्गत ही भोजीपुरा ब्लॉक में भोजीपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य काउंसलर श्री मती लज्जावती और प्रेमवती जी ने किशोरियों के यौन प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जागरूक किया और स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा दी जाने वाली, सभी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। किशोरियों के स्वास्थ्य के जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी समझ बनाई गई।
इसके साथ ही किशोरियों को भोजीपुरा थाने का भी शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जिसमे उन्हें साइबर क्राइम स्पेसलिस्ट रुकमनी जी ने साइबर क्राइम और कानूनी कार्यवाही किस प्रकार होती है इसके बारे में जानकारी दी और कार्यो के बारे में बताया गया। हेल्पलाइन नंबर्स 181, 1090 के बारे में भी जानकारी दी गई, किशोरियों से इसके बाद पुलिस अधिकारीयों ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल जवाब भी किये। किसी तरह की कोई शिकायत होने पर वे पुलिस थाने आने संपर्क कर सकती है और शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। इस तरह से उनकी कानून के पहलुओं को लेकर समझ बनाई गई। साकार संस्था की सचिव नीतिका पन्त ने कहा की “आज राष्ट्रीय बालिका दिवस” के उपलक्ष्य में जिस तरह से आज किशोरियों को शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर इस शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से जागरूक किया गया है, जरुरत है आज के समय में हर माँ-बाप और समाज के हर वर्ग को इसको लेकर जागरूक होना चाहिए। जिससे हम अपने आस पास सभी लड़कियों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकें । अंत में सभी को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में में साकार संस्था की टीम का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव, युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

Sun Jan 25 , 2026
पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,कस्बे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर फिट इंडिया, साइकलिंग ड्राइव के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक। जानकारी के अनुसार 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव […]

You May Like

Breaking News

advertisement