![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230923-WA0038-1024x1024.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230923-WA0037-522x1024.jpg)
जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज हिमकरपुर चमरौआ नवाबगंज तहसील की विद्यालय की छात्रा साक्षी व छाया सागर का मंडल वालीबाल टीम में हुआ चयन
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : जवाहरलाल नेहरू इण्टर कालेज हिमकरपुर चमरौआ नवाबगंज बरेली की साक्षी का अंडर 14 व छाया सागर का अंडर 19 विद्यालयी वालीवाल बरेली मंडल की टीम में चयन हुआ । अब ये दोनों छत्रायें राज्य स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता में बुलंदशहर में प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजीत सक्सेना ,प्रबंधक श्री ललित मोहन गंगवार व जिला क्रीड़ा सचिव श्री नईम अहमद ने विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री सुरेंद्र प्रताप व दोनों छत्राओं को बधाई दी व कामना करी कि दोनों छात्रायें प्रदेश की टीम में चयनित हो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करें। गत वर्ष भी विद्यालय की छात्रा दीक्षा सागर का चयन प्रदेश की वालीवाल टीम में हुआ था। जगदीश चन्द्र सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश व उपाध्यक्ष कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर।