साक्षी दुख से मुक्ति का उपाय है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : समर्थगुरू धारा हिमाचल के ज़ोनल कॉर्डिनेटर और श्री दुर्गा देवी मन्दिर के पीठाधीश ज्योतिष व वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने भक्तों के साथ शुक्रताल तीर्थ के प्रमुख मंदिरों में भगवान गणेश, भगवान हनुमान और देवी देवताओं के दर्शन करवाए।
समर्थगुरु द्वारा रचित श्रीमद्भगवदगीता का पाठ प्राचीन अक्षय वट के नीचे सुनाया और संकीर्तन किया और ध्यान करवाया। सभी विश्व कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना की गई।
संतो और विश्व प्रसिद्ध सदगुरुओं और कथा वक्ताओं और विभिन्न पुराणों के अनुसार लगभग 5000 वर्ष से ज्यादा पूर्व गुरु श्री शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को
श्रीमद्भागवत कथा सुनाई थी और मोक्ष को प्राप्त हुए थे।
शुक्रताल की यात्रा में भक्तों ने गंगा और संगम का नौका विहार किया। आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया का योगदान सनातन धर्म में बहुत है। आध्यात्मिक भक्ति यात्रा में कुल 11 भक्त शामिल रहें। आचार्य डॉ. मिश्रा,आशा कवातरा, निशा अरोड़ा, रिया, कोमल, बिमला, शिमला, छन्नो,अनु पाहवा, निर्मला और गगन मुखीजा ने समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया केे प्रति अहोभाव प्रकट किया। तीर्थ यात्रा आध्यात्मिक और भक्ति के लिए बहुत जरूरी है। पूर्ण जीवित सदगुरु ही ओंकार दीक्षा प्रदान करते है और भगवान को याद करना सिखलाते है। समर्थगुरु धारा, मुरथल, हरियाणा के मुख्य संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने ट्विटर के माध्यम से बताया किआत्मा का स्वभाव है साक्षी, मन का स्वभाव साक्षी नहीं है। साक्षी हमेशा आत्मा के तल पर जाकर के ही होते हो। साक्षी दुख से मुक्ति का उपाय है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृत की छात्रा को मिला ओलंपियाड में स्वर्ण पदक

Mon Nov 10 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 नवम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के संस्कृत विभाग के अनेक विद्यार्थियों ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑनलाइन संस्कृत ओलंपिकयाड में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि यह ओलंपियाड राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया था और इसमें देशभर […]

You May Like

advertisement