साक्षी सिंह एवं रंजन यादव का चयन राष्ट्रीय आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए हुआ
रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट
स्थान:-बलिया उत्तर प्रदेश
बलिया राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश से 21 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है, जिसमे से बलिया जिले के साक्षी सिंह सनबीम स्कूल बलिया एवं रंजन यादव ए एस एम कॉन्वेंट स्कूल सुखपुरा बलिया का चयन राष्ट्रीय आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए हुआ है,उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, बलिया के जिला समन्वयक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने दोनों बाल वैज्ञानिकों,उनके शिक्षको और विद्यालय परिवार के साथ साथ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, बलिया के सभी सदस्यों को बधाई दी।