अनुपस्थित रहे 21 अधिकारियों का रोका वेतन

अनुपस्थित रहे 21 अधिकारियों का रोका वेतन

रिपोर्ट-आदित्य चतुर्वेदी

अजमतगढ़ आजमगढ़-(देश) सच्ची खबरें सबसे पहले

सगड़ी। तहसील पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी अधिकारी सीआरओ हरिशंकर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान 21 अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सीआरओ ने जिलाधिकारी के यहां अनुपस्थित रहे अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है। सीआरओ की इस कार्रवाई से अधिकारियों में खलबली मची हुई है। समाधान दिवस पर आई शिकायतों का सीआरओ ने संबधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया है।

सीआरओ ने बताया कि संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर उच्चाधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं तो फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ता है। जो अधिकारी 10:30 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे, उन सबका एक दिन का वेतन रोका जाएगा। इसकी संस्तुति जिलाधिकारी के यहां भेजी गई रिपोर्ट में की गई है। उधर, वेतन रोके जाने की जानकारी मिलने पर समाधान दिवस में अनुपस्थित मिले अधिकारियों में खलबली मची हुई है। तहसीलदार बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों में चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता सिंचाई, बीईओ अजमतगढ़, ईओ बिलरियागंज, बीडीओ महाराजगंज, बीडीओ हरैया, बीडीओ अजमतगढ़, प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर, बिलरियागंज, महाराजगंज, कप्तानगंज, मुबारकपुर, कंधरापुर, रौनापार, एडीओ हरैया, एडीओ अजमतगढ़ समेत 21 अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस पर कुल 102 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
शिकायतों में पुलिस विभाग की 24, विकास की आठ, राजस्व की 60 और अन्य आठ प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया!

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਾਧੂ ਰਾਮ ਲੰਗੇਆਣਾ ਦਿਹਾਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਈ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਣੇ

Wed Mar 17 , 2021
ਸਾਧੂ ਰਾਮ ਲੰਗੇਆਣਾ ਦਿਹਾਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਈ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਣੇ ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ ]:= ਤਹਿਸੀਲ ਬਾਘਾ ਪੁਰਾਣਾ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪੇਂਡੂ ਖੇਤਰ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਮੂਹ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਇਕੱਤਰਤਾ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਸਬਾ ਸਮਾਧ ਭਾਈ, ਸਮਾਲਸਰ, ਠੱਠੀ ਭਾਈ, […]

You May Like

advertisement