सलोन विधायक अशोक कुमार ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

सलोन विधायक अशोक कुमार ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायबरेलीः- 04 जून 2026
मा० विधायक सलोन अशोक कुमार ने विकास खण्ड राही परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थापित किए गए नए कीर्तिमानों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया।
इस अवसर पर मा० विधायक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।
मा० विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु समर्पित हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाएं।
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया, जिससे आमजन को सरकार की नीतियों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो रही है।
इस अवसर पर अति० जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित सूचना विभाग के कर्मचारीगण व मीडिया संस्थान के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे समर्थ मिश्रा, आवास पर उमड़ा समर्थकों का हुजूम

Fri Jun 5 , 2026
सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई, प्रेस वार्ता में संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर रखी बात दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे युवा समाजवादी नेता समर्थ मिश्रा का […]

You May Like

advertisement