अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन : रीतिक वधवा।

अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन : रीतिक वधवा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र शर्मा को शाल व पार्टी का पटका पहनाकर किया अभिनंदन।
सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है।

भिवानी :- अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन ! सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है ! उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ता , पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा को शाल एवं पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन करने के दौरान कहे ! उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थपना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता उन महान विभूतियों को नमन करते है। जिनकी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहंची है। संगठन के कई नाम अनाम महापुरुषों ने पार्टी के सिद्धांतों के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनसंघ की उत्तराधिकारी है ! डॉ, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मौलीचंद्र शर्मा, प्रेमनाथ डोगरा, आचार्य डीपी घोष, पीतांबर दास, ए रामाराव, वच्छ राज व्यास, बलराज मधोक, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के जना कृष्णमुर्ति, एम वेंकैया नायडू,पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह , पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने मेहनत कर इसे यहां तक पहुंचाने का काम किया ! खासकर नब्बे के दौर में भाजपा को मजबूत करने में वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की अहम भूमिका रही ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने इसे सबसे ज्यादा ऊंचाई प्रदान की है. अब जेपी नड्डा पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष हैं. इन सभी ने न केवल दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया बल्कि पूर्वोत्तर तक में बीजेपी का झंडा लहरा दिया ! भाजपा कार्यकर्ता रमेश सैनी एवं कमल किशोर बंधु ने कहा कि मुंबई के शिवाजी मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा की हुंकार के साथ शुरू हुआ भाजपा का सफर अपने राजनीतिक शिखर पर है। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रखर नेतृत्व और लाल कृष्ण आडवाणी के कुशल संगठनात्मक क्षमता के बाद नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में भाजपा ने जो मुकाम हासिल किया है वह उसके पुरोधाओं के लिए भी अकल्पनीय है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। मोदी सरकार ने अपने शासन में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू की है। इसी प्रकार हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य देश के हर व्यक्ति के लिए कल्याण के कार्य करना है। इस अवसर पर राहुल शर्मा , रमेश सैनी , कमल किशोर बंधु सुनील चौहान , रमेश चौधरी ,सतीशकुमार, पंकज शर्मा , डॉ. योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा कामना वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा की गई चाय सेवा

Wed Apr 7 , 2021
नदीम अहमदसेवा कामना वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा की गई चाय सेवासेवा कामना वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिर गोरख पार्क बाबरपुर रोड पर चाय सेवा की जाती है इस सेवा का मुख्य उद्देश्य शाम के समय थके हारे दिन भर की मजदूरी कर कर […]

You May Like

advertisement