प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदों को किया गया नमन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

देश प्रेम के गीतों से वृद्धाश्रम को गुंजायमान कर दिया।

कुरुक्षेत्र, 23 सितम्बर : प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ प्रेरणा संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। सभी ने वृद्धाश्रम परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं देश प्रेम के गीतों से वृद्धाश्रम को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि 23 सितम्बर हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिन्होंने 1857 की क्रांति में सबसे अधिक बढ़-चढ़कर भाग लिया था। यह दिन उनकी स्मृति में मनाते हैं जिन वीर पुरुषों से अंग्रेजी हुकूमत थर-थर कांपती थी। डा. सिंगला ने कहा कि बड़े-बड़े अंग्रेज साहित्यकारों ने लिखा है कि 1857 की क्रांति में अगर कोई ऐसा वीर था जिस से अंग्रेजी हुकूमत डरती थी वह महाप्रतापी नरेश यदुवंशी राव तुलाराम था। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने कहा कि प्रत्येक देशवासी का फर्ज है कि वह अपने शहीदों को कभी ना भूले और उन्हें सदा स्मरण रखें। मंच संचालन डा. हरबंस कौर ने किया। संस्था के सक्रिय सदस्य हरिकेश पपोसा ने देश भक्ति के कई गीत सुनाए। उनकी वाणी में इतना जोश था कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इस अवसर पर बुजुर्गों के साथ डा. मधु मल्होत्रा, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला व गुड़गांव से आशिमा गुप्ता इत्यादि भी मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदों को नमन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद की ओर से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Wed Sep 25 , 2024
फिरोजपुर 24 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= भारत विकास परिषद की और से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के अंतर्गत कैंटोनमेंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिता कराई गई जिसमें कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर आई जो की 6 अक्टूबर को फाजिल्का में होने वाले प्रांत स्तरीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement