समाधान शिविर जन सेवा का सशक्त माध्यम : विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 2 मार्च : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय व उपमंडल सत्र पर सोमवार और वीरवार को प्रात:10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों की मौके पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे, उन्होंने मौके पर अधिकारियों को कहा तय समय सीमा के अंदर संबंधित शिकायतों का निपटारा करें।
समाधान शिविर में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले। इस अवसर पर सीएम एमिनेंट पर्सन गगन कोहली, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहाबाद जिला इकाई के गठन से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा को मिली मजबूती : डॉ. इंदु बंसल

Mon Mar 2 , 2026
वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा जिला अध्यक्ष नियुक्त,सैकड़ों पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता। चंडीगढ़/फतेहाबाद (प्रमोद कौशिक) 2 मार्च : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की फतेहाबाद जिला इकाई का गठन आज फतेहाबाद में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया इस अवसर पर फतेहाबाद के सैकड़ों […]

You May Like

advertisement