सैंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, कुरुक्षेत्र की नन्ही चैंपियन समायरा ने रचा स्वर्णिम इतिहास

कुरुक्षेत्र (अमित) 4 जनवरी : सैंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि विद्यालय की कक्षा तीसरी की होनहार छात्रा समायरा ने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। समायरा ने ऑल इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर एक नई मिसाल कायम की है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। इतनी कम उम्र में समायरा ने सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग (24–26 किलोग्राम भार श्रेणी) में भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। समायरा की इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों में भी हर्ष का वातावरण है। स्कूल की प्रबंध निदेशिका अंजलि मारवाह एवं समस्त स्टाफ ने ने समायरा को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि समायरा भविष्य में भी इसी लगन और उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर और भी बड़ी सफलताएँ हासिल करेंगी तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष बने विश्वजीत नेगी

Mon Jan 5 , 2026
षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के पदाधिकारियों को दिया आशीर्वाद शुभकामनाएं। देहरादून, संजीव कुमारी 4 जनवरी : स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड देहरादून के वार्षिक चुनाव में हुए चुनाव में पदाधिकारी निर्वाचित किए गए, चुनाव अधिकारी दिनेश शास्त्री द्वारा चुनाव कराए गए, […]

You May Like

Breaking News

advertisement