Uncategorized

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप द्वारा लालफाटक विमल लॉन में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : शिवचरन कश्यप नि• जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बरेली के द्वारा बिथरी विधानसभा में स्थित
निकट लाल फाटक विमल लोन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।
जिसमें मुख्य रूप से बिथरी विधानसभा के लोग हजारों की तादात में होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से चलकर आए एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे ।
डॉ राजपाल कश्यप ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारे कश्यप समाज के राजा हिरणा कश्यप को गुंडा मवाली और डाकू कहां है । जिससे कश्यप समाज मे मुख्यमंत्री के प्रति बेहद ही नाराजगी है और इस अपमान का बदला उत्तर प्रदेश की गद्दी से हटकर लिया जाएगा ।
कश्यप समाज ने ठाना है योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के पद से हटाना है ।
बरेली के बहेड़ी से विधायक अताउर रहमान भी कार्यक्रम में पहुंचे और 27 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही ।
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने शिवचरण कश्यप के कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा के विथरी विधानसभा के बड़ी संख्या में आज कश्यप समाज की उपस्थिति का मतलब है के विथरी में परिवर्तन होने वाला है । कार्यक्रम के आयोजन शिवचरण कश्यप ने कहा कि पूरे जिले के कश्यप को जोड़कर पार्टी से 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहा हूं ।
समाज से समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए अपील की और हजारों की संख्या में विधानसभा से आए लोगों का स्वागत व धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजीपुरा विधायक सहजल इस्लाम, पूर्व विधायक सुल्तान बाग, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पार्षद राजेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश प्रजापति, जिला सचिव द्रोण कश्यप, जिला सचिव विशाल कश्यप,पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिराज यादव,जिलापंचायत सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव,जिलापंचायत रामबहादुर लोधी,शिवम राज कश्यप,नवीन कश्यप, संतराम कश्यप जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव ,जिलाउपाध्यक्ष मनोहर पटेल महेश कनौजिया संतोष पटेल ठाकुर राजन बाबू उमेश चंद शर्मा मोहित पटेल गुड्डू पटेल आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel