संभार्य फाउंडेशन ने भेंट किए व्हील चेयर और स्ट्रेचर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – मुकेश डोलिया।

पलवल : संभार्य फाउंडेशन ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को व्हील चेयर, स्ट्रेचर और पेशेंट बेड भेंट किए। फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक अभिषेक देशवाल ने कुलपति डॉ. राज नेहरू की उपस्थिति में चिकित्सा संबंधी यह सामान विश्वविद्यालय के स्टाफ को सौंपा। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने संभार्य फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों को सेवा कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। इससे दूसरे सक्षम लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। संभार्य फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक अभिषेक देशवाल ने कहा कि समाज सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने इस सहयोग के लिए संभार्य फाउंडेशन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने इस सेवा कार्य में भूमिका निभाने के लिए मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग की संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता के प्रयासों की भी सराहना की।
कुलपति डॉ. राज नेहरू की उपस्थिति में व्हील चेयर और स्ट्रेचर भेंट करते संभार्य फाउंडेशन के निदेशक अभिषेक देशवाल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजसेवी कौशल्या देवी के निधन पर ब्राह्मण समाज ने शोक व्यक्त किया।

Thu Aug 1 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र की समाजसेवी कौशल्या देवी जिनका 29 जुलाई सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया था।उनके निधन पर ब्राह्मण समाज एवं संजीव पराशर, शारदा देवी, देवेंद्र , विनोद वशिष्ठ ,नीलम वशिष्ठ इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त किया।माता कौशल्या देवी […]

You May Like

Breaking News

advertisement