
उत्तर बस्तर कांकेर 05 जून 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने से मृत्यु होने के एक प्रकरण में चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील सरोना के ग्राम करप निवासी 65 वर्षीय रामदयाल नेताम की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती हिरोंदी बाई को चार लाख रुपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।


