धर्म के प्रति लोगो को जागरूक करने में महंत बंसी पुरी की अहम भूमिका : संदीप सिंह

धर्म के प्रति लोगो को जागरूक करने में महंत बंसी पुरी की अहम भूमिका : संदीप सिंह।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

पिहोवा 1 जनवरी : मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिणा काली पीठ के संस्थापक व भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशीपुरी का 65 वा. जन्मदिन नववर्ष के रूप में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने महंत बंशीपुरी जी महाराज को फूल मालाएं पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर विशेष रूपन से पहुंचे राज्य मंत्री स. संदीप सिंह ने कहा कि महंत बंसी पुरी पिहोवा क्षेत्र के लोगो को धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए अहम भूमिका निभा रहे है। साधु-संत का समाज के निर्माण में अहम योगदान होता है। समाज को सुधारने में संतों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति को बचाए रखने में संतों की भागीदारी अहम है। भारत भूषण भारती ने कहा कि महंत बंशीपुरी ने शहर में अनेक धार्मिक कार्यक्रमो जैसे सरस्वती महोत्सव, गणेश उत्सव, दुर्गा महोत्सव आदि कार्यक्रमों की शुरूआत करके लोगों को धर्म से जोडऩे व अपनी पुरातन संस्कृति व संस्कारों से बांधे रखने का कार्य किया है।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग ने स्वामी जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि महंत जी ने आध्यात्म के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने के साथ -साथ धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में अनेक कल्याणकारी कार्य किए है।
मंदिर प्रबंधन की ओर से मुयातिथियों, गण्यमान्य जनों व संत महात्माओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों के माध्यम से प्रभु भक्ति का रसपान करवाया गया।
कई धार्मिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी अवतार वालिया व गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल चौबे ने बताया कि महंत बंसी पुरी का जन्मदिन लगभग पिछले 22 वर्षों से नगर वासियों के सहयोग से पूजा पाठ, भजन कीर्तन, हवन यज्ञ, संत महात्माओं के प्रवचन एवं भंडारा आदि आयोजित करके मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अनेक धार्मिक संस्थाओं के निर्माण व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महंत बंशीपुरी का अहम योगदान रहा है। उनके प्रयास से शहर में शुरू हुई कन्या पूजन की परंपरा अब घर-घर में प्रचलित हो चुकी है।
इस मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संया में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, महासचिव महंत ईश्वर दास, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, महंत तरण दास, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कोतवाल महंत विशाल दास, महंत राम अवतार, संत आत्मविभोर पुरी, संत आराधना नंद, संत साधना नंद, महंत भीम पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, स्वामी खटवांग पुरी, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, लेटिनेंट विक्रमजीत सिंह, अधिवक्ता सुनील सिंगला, विनोद बंसल, नरेश चक्रपाणि, अधिवक्ता मिथुन अत्री, नितिन बिन्दिलस, राम सिंह जांगड़ा, चंद्रभान चीका, सुरेंद्र बंसल, राहुल पचौली, नरेश शर्मा, अनाज मंड़ी के सचिव रमेश मितल, पार्षद राजेश गोयल, विक्रम चक्रपाणि, जय प्रकाश, सतीश नीमवाला, संदीप मोर, सुखबीर कलसा, गुलशन शर्मा, राकेश बलगन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
मुयातिथि राज्य मंत्री स. संदीप सिंह,भारत भूषण भारती,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक व गण्यमान्य जनों के साथ महंत बंसी पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहारनपुर से अयोध्या जी के लिए निकल दो राम भक्त

Tue Jan 2 , 2024
सहारनपुर से अयोध्या जी के लिए निकल दो राम भक्त दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : सीबीगंज,22 जनवरी को मध्यान्ह मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए सहारनपुर से चलकर अयोध्या, राम मंदिर तक का सफर पैदल ही तय करते हुए सहारनपुर से दो राम भक्त 22 […]

You May Like

advertisement