संजय डालमिया बने हरियाणा व्यापार मंडल (रजि) के जिला अध्यक्ष

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

समाज के लोगों ने किया डालमिया का स्वागत।

हिसार, 04 सितंबर :
जिला के अनेक संस्थाओं से जुड़े अर्बन एस्टेट निवासी समाज सेवी गोभक्त संजय डालमिया को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल (रजि) हिसार जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संजय डालमिया की नियुक्ति हरियाणा व्यापार मंडल (रजि) के प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर के संजय डालमिया को हिसार जिला की जिम्मेवारी सोंपी।
संजय डालमिया को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर डालमिया ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा और सबको साथ लेकर चलूंगा। संजय डालमिया ने उनकी नियुक्ति पर हरियाणा व्यापार मंडल (रजि) के प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता व प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों का आभार जताया।
इस मौके पर हरियाणा व्यापार मंडल के काफी सदस्य मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UKSSSC पेपर लीक मामला: यू०पी० नकल सरगना सादिक मूसा का साथी गिरफ्तार,

Sun Sep 4 , 2022
देहरादून: UKSSSC Paper Leak : पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के नकल सरगना सादिक मूसा के करीबी गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी संपन्न राव को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अब तक 34 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।आरोपित परीक्षा से पहले अन्य आरोपितों के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement