राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए संजय राठी

पंचकूला, प्रमोद कौशिक 13 अगस्त : मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी को पत्रकारों के कल्याण एवं सामाजिक योगदान में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाचार क्यारी मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय और समाचार क्यारी ग्रुप के मुख्य संपादक राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस महाबीर कौशिक, डीसीपी पंचकूला ममता सौदा, मेयर कुलभूषण गोयल, पद्मश्री महावीर गड्डू, वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल धनखड़, वरिष्ठ पत्रकार सरदार बलजीत सिंह, एनआरआई नेपाल सिंह सहारावत, रश्मि चौधरी, आर. जी. रायकोटी, नीरज गुप्ता, काशिम खान, संजय शर्मा, मनोज गोयल, राकेश भारतीय, राजेश भारत, विजेश, सोमवीर कादियान, अनिल आर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, प्रतिष्ठित खिलाड़ी, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद संजय राठी ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा: “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी पत्रकार साथियों का है जो निष्ठा, साहस और जनहित के लिए काम कर रहे हैं। मैं समाचार क्यारी मीडिया ग्रुप और सभी गणमान्य अतिथियों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मेरे कार्य को पहचान दी।”
इस अवसर पर समाचार क्यारी मीडिया ग्रुप के मुख्य संपादक राजेश शर्मा ने कहा: “संजय राठी जी ने पत्रकारों के अधिकारों, स्वतंत्रता और कल्याण के लिए जो अथक प्रयास किए हैं, वह पूरे पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायक हैं। उनका यह सम्मान पत्रकार बिरादरी की जीत है।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुर्जर धर्मशाला में हर वर्ष की तरह हर्षोल्लास और बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

Thu Aug 14 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में मुख्य रूप से करेंगे शिरकत। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 अगस्त : गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ऋषिपाल मथाना ने कहा कि 16 अगस्त को पूरे भारतवर्ष में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र में […]

You May Like

advertisement