बिहार:आप’ का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आज, संजीव झा होंगे शामिल

अररिया से मो माजिद

दिल्ली के विधायक और बिहार के आम आदमी पार्टी प्रभारी संजीव झा ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ में शामिल होने के लिए मंगलवार 28 सितंबर को अररिया पहुंच रहे हैं।
यह जानकारी बिहार प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश पर्यवेक्षक सह अररिया जिला प्रभारी चंद्र भूषण ने दी। उन्होंने बताया कि श्री संजीव झा पद ग्रहण के बाद पहली बार अररिया आ रहे हैं। उनका यह दौरा कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तहत आयोजित है। उन्होंने कहा की एक बजे स्थानीय टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा के दौरान वह दरभंगा जिले से 27 सितंबर से अपनी यात्रा शुरू कर चुके हैं और सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, मधेपुरा, सहरसा और समस्तीपुर जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
श्री चंद्र भूषण ने बताया कि श्री संजीव झा 28 सितंबर को दोपहर एक बजे अररिया पहुंचेंगे और कार्यकर्ता संवाद में हिस्सा लेंगे। उनके साथ केंद्रीय टीम से विपिन राय, पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. शशिकांत के अलावे कई महत्वपूर्ण लोग साथ रहेंगे।
पंचायत चुनाव के दौरान उनकी यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि अररिया समेत प्रत्येक जिले में आम आदमी पार्टी समर्थक कई उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

फोटो : संजीव झा

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:अंजु गुप्ता ने जिप सदस्य के लिए किया नामांकन पत्र दाखिल

Mon Sep 27 , 2021
अंजु गुप्ता ने जिप सदस्य के लिए किया नामांकन पत्र दाखिल अररिया संवाददाता नरपतगंज प्रखंड में होने वाली पंचायत चुनाव 2021 हेतु विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है । इसी क्रम में नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या – 01 से भाजपा […]

You May Like

advertisement