विरासत में 7 अक्टूबर से सांझी उत्सव का आयोजन
सर्वश्रेष्ठ सांझी बनाने वाली महिला कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित

हरियाणा संपादक , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवादाता कुरुक्षेत्र, वीना गर्ग।

प्रथम 51000, द्वितीय 31000, तृतीय 21000 व सांत्वना पुरस्कार के रुप में मिलेंगे 11000 रुपए।

कुरुक्षेत्र 3 अक्टूबर , हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व विरासत कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में सांझी उत्सव का आयोजन विरासत में किया जा रहा है। इस आयोजन में हरियाणा के अलग-अलग जिलों से महिला प्रतिभागी भाग लेंगी। सर्वश्रेष्ठ सांझी बनाने वाली कलाकारों को हरियाणा सरकार एवं विरासत की ओर से संयुक्त रूप में सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय सांझी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली महिला को 51 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाली महिला को 31 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली महिला को 21 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी। इसके साथ-साथ 11-11 हजार के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रतियोगिता में शामिल किए गए है।
सांझी हरियाणा की लोक पारंपरिक लोक कला है। सांझी लगने की परम्परा धीरे-धीरे समाप्ति की ओर अग्रसर है। विरासत निरंतर हरियाणा की लोक कलाओं एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दिशा में कला एंव सांस्कृतिक कार्य विभाग के माननीय प्रधान सचिव डी. सुरेश एवं निदेशक प्रतिमा चौधरी के नेतृत्व में निरंतर अग्रसर है। लोक कला एवं संस्कृति को बचाने की मुहिम में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। हरियाणा की सांझी कला विलुप्त हो रही लोक कला है। इसी को बढ़ावा देने के लिए विरासत में राज्य स्तरीय सांझी कला उत्सव का आयोजन किया गया है।
हरियाणा सांझी उत्सव के विषय में सांस्कृतिक प्रभारी रेणु हुडा ने बताया कि इस उत्सव में भाग लेने वाले प्रत्येक महिला प्रतिभागी को सांझी लगाने के लिए संपूर्ण व्यवस्था स्वयं करनी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा आगामी 9 अक्टूबर को आयोजन स्थल पर सांझियों का अवलोकन कर निर्णय लिया जाएगा। इसी दिन हरियाणा लोक संस्कृति से जुड़े हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सांझी प्रतियोगिता संबंधी संपूर्ण सूचना विभाग की वेबसाइट पर दी गई है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कला एवं संस्कृति कार्य विभाग की वेबसाईट पर गूगल फोम अपलोड किया गया है। प्रतिभागी विभाग की वेबसाइट आर्टएंडकल्चरलअफेयरसएचआरवाई.जीओवी.इन पर जाकर गूगल फोम भरकर ही भाग ले सकते है।
उन्होंने का कि इसके साथ-साथ विरासत में आयोजित राज्य स्तरीय सांझी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला सूचना ईमेल आर्टएंडकल्चरलअफेयरसएचआरवाईएटदरेटजीमेल.कॉम व विरासतहैरीटेजविलेजएटदरेटजीमेल.कॉम या मोबाईल नम्बर 88472-46522, 89301-08940, 89302-46523 पर दे सकती हैं। सांझी उत्सव के इस आयोजन से जहां एक ओर हरियाणा की लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा वहीं पर दूसरी ओर हरियाणा की महिला कलाकारों को प्रोत्साहन राशि के माध्यम से सांझी कला को संरक्षित करने में सहयोग भी मिलेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सबका सपना घर हो अपना कार्यक्रम 4अक्टूबर सोमवार को

Sun Oct 3 , 2021
हरियाणा संपादक , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 3 अक्टूबर, नगर परिषद की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सबका सपना घर हो अपना कार्यक्रम का आयोजन 4 अक्टूबर को लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 11 बजेे होगा। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई […]

You May Like

Breaking News

advertisement