![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220829-WA0059-1024x1024.jpg)
रिपोर्ट पदमाकर पाठक
वाल्मीकि जयंती पर 12 से 16 सितंबर के मध्य संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन।
आजमगढ़। संस्कृत भाषा को मजबूत बनाने के लिए शासन की ओर से वाल्मीकि जयंती पर जनपद और मंडल स्तरीय कक्षा 6 से 12 एवं स्नातकोत्तर तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संस्कृत प्रतियोगिता 12 से 16 सितंबर के मध्य कराई जाएगी। इसमें संस्कृत महाविद्यालय, माध्यमिक संस्कृत जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर, गुरुकुल, संगीत विद्यालय, महाविद्यालय, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।आजमगढ़ मण्डल के मण्डल संयोजक बापूनन्दन मिश्र एवं सर्वानन्द शुक्ल जनपद संयोजक आजमगढ़ ने बताया कि संस्कृत भाषा को मजबूत बनाने के लिए शासन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें संस्कृत गीत प्रतियोगिता, संस्कृत भाषण प्रतियोगिता, श्लोकांत्याक्षरी प्रतियोगिता, अष्टाध्यायी कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता, अमरकोश कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता, लघु सिद्धांत कौमुदी कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता, तर्कसंग्रह कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता, गद्य वाचन प्रतियोगिता, कथा वाचन प्रतियोगिता, मूल रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, श्रुत लेख प्रतियोगिता, संस्कृत नाटक प्रतियोगिता, शास्त्रार्थ प्रतियोगिता आदि भव्य तरीके से आयोजन होगा। इसमें अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थान की वेबसाइट पर आनलाइन अपना आवेदन भरें अथवा जनपद संयोजक सर्वानन्द शुक्ल से सम्पर्क कर प्रतियोगिता में शामिल हों।