संस्कृत की छात्रा को मिला ओलंपियाड में स्वर्ण पदक

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 नवम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के संस्कृत विभाग के अनेक विद्यार्थियों ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑनलाइन संस्कृत ओलंपिकयाड में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि यह ओलंपियाड राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया था और इसमें देशभर से हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
आईआईएचएस के संस्कृत विभाग की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता कान्दिल ने इस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक एवं प्रथम स्थान का प्रमाणपत्र तथा द्वितीय वर्ष की छात्रा कनिका कान्दिल ने रजक पदक एवं द्वितीय स्थान का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
संस्थान की प्राचार्या प्रो. रीटा ने संस्कृत विभाग एवं छात्राओं को इस विशेष गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विभागाध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र ने बताया कि विभाग में छात्र-छात्राओं को इस प्रकार के विशिष्ट आयोजनों के लिए सदैव को साहित्य किया जाता है एवं उनका मार्गदर्शन भी किया जाता है। विभाग के छात्र श्लोकोच्चारण एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भी सदैव उच्चतम स्थान प्राप्त करते रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. पूनम, प्रो. कुसुमलता एवं डॉ मंजु नरवाल उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 25 नवम्बर तक मांगे आवेदन : विश्राम कुमार मीणा

Mon Nov 10 , 2025
योग्यता रखने वाली महिलाओं को इन पुरस्कारों में 21 हजार रुपये से 1.50 लाख रुपये की राशि देकर किया जाएगा सम्मानित। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 नवम्बर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य पर […]

You May Like

advertisement