“दीक्षांत समारोह में संतोषी सूर्यवंशी को मिला स्वर्ण पदक”

जांजगीर चांपा, 27 अप्रैल,2022/ हिंदी साहित्य के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान हासिल करने पर सुश्री संतोषी सूर्यवंशी पिता जीवन लाल सूर्यवंशी को स्वर्ण पदक से विभूषित किया गया। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा 20 अप्रैल 2022 को आयोजित नवें दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके, विशिष्ट अतिथि सुभाष सरकार केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, अतुल कोठारी राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, प्रो. अशोक मोडक कुलाधिपति गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल कुलपति की उपस्थिति में संतोषी सूर्यवंशी को स्वर्ण पदक एवं मास्टर ऑफ आर्ट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस स्वर्णिम उपलब्धि का श्रेय संतोषी ने अपने माता-पिता को दिया है।
     ज्ञात हो कि सुश्री संतोषी सूर्यवंशी ग्राम बहतराई निवासी जीवनलाल सूर्यवंशी  की सुपुत्री हैं। प्रारंभ से ही मेधावी संतोषी सूर्यवंशी ने बी.ए. ऑनर्स में भी सर्वोच्च स्थान अर्जित किया था जिन्हें दो मार्च 2020 को आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। संतोषी सूर्यवंशी को स्वर्ण पदक से विभूषित के जाने पर सूर्याश शिक्षा उत्थान समिति परिवार द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभेच्छा दिया है। सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इससे बिलासपुर जिले के साथ प्रदेश सूर्यवंशी समाज भी गौरवान्वित हुआ है।संतोषी सूर्यवंशी को स्वर्ण पदक से विभूषित के जाने पर  छात्र छात्राएं प्रेरित होकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययन कर उच्च शिक्षा के साथ शोध, अनुसंधान सहित अन्य सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर समाज में अपना अलग स्थान बनाएंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीथमपुर पुल में हल्के वाहनों का आवागमन शुरू

Wed Apr 27 , 2022
जांजगीर चांपा, 27 अप्रैल,2022/ जांजगीर- चांपा बाईपास मार्ग हाईवे पर पीथमपुर में हसदेव नदी पर बने पुल को से हल्के चार पहिया वाहनों( लाइट मोटर व्हीकल) के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के प्रयासों से इस पुल को पूरा करने का काम तेजी से […]

You May Like

advertisement