एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल हांसी की छात्रा सानवी ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम।

एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल हांसी की छात्रा सानवी ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड,स्टार रिकॉर्ड बुक ऑफ इंटरनेशनल में भी दर्ज है नाम।

हांसी :- अल्पायु में मिली बड़ी उपलब्धि से परिवार औऱ क्षेत्र में खुशी की लहर
होनहार बिरवान के होत चीकने पात” – एक ऐसी छात्रा जिसने कर दिखाया एक अनोखा कार्य , एम. इंटरनेशनल स्कूल हांसी,हिसार की कक्षा तीन की छात्रा सानवी ने आठ साल की उम्र में इड़िया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।इसके अलावा भी उन्हें कई उपलब्धि हासिल हो चुकी हैं।
सानवी को यह रिकॉर्ड 98 मोटिवेशनल कोट्स की वीडियो एक दिन में ही यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए मिला है। उनका यही रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी ग्रैंड मास्टर कैटेगरी में दर्ज है। इससे पहले भी सानवी का नाम स्टार रिकॉर्ड बुक ऑफ इंटरनेशनल में दर्ज है। जो उन्हें लॉकडाउन के दौरान 40 से अधिक सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर दर्ज हुआ है। सानवी की इस उपलब्धि से स्कूल प्रशासन व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मुख्याध्यापिका श्रीमती सीमा बब्बर, सुभाष कटारिया व सारे स्टाफ ने सानवी व उसके माता-पिता को बधाई दी है। यही नहीं लोक संस्कृति में हरियाणवी बाल कलाकार के रूप में भी सानवी ने ख़ास पहचान बनाई हुई हैं।
अल्पायु में मिली इस उपलब्धि से परिवार औऱ क्षेत्र में हर्ष व्यापत हैं।परिवार को निरंतर बधाइयां मिल रहीं हैं।जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने भी बेबी सानवी की अविश्विनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीन-दुखियों की सेवा ही प्रभु की सेवा है : सुदर्शन मुखीजा।

Mon Jan 18 , 2021
दीन-दुखियों की सेवा ही प्रभु की सेवा है : सुदर्शन मुखीजा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 श्री सनातन धर्म सेवा समिति ने जरूरत मन्दों को कम्बल वितरित किए। हिसार 18,जनवरी :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ माह के शुभ अवसर पर श्री सनातन […]

You May Like

advertisement