सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री ने घोषित किया स्थानीय परीक्षा परिणाम

95.18 प्रतिशत रहा विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
अतिथियों ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश
वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत, अभिभावकों के सहयोग के लिए व्यक्त किया गया आभार

कोरबा 01 मई 2026/ सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री में 30 अप्रैल 2026 को सत्र 2025-26 की स्थानीय परीक्षाओं (कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं) का परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा संस्थान से जिला प्रतिनिधि श्री अर्जुन सिंह पटेल, हसदेव शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह, समिति के सदस्य श्री बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद श्री फिरत राम साहू जी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र देवांगन ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘परीक्षा परिणाम केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह निरंतर परिश्रम और अनुशासन का प्रतिबिंब है। ‘ विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सराहना की और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95.18 प्रतिशत रहा।
कक्षा अरुण के छात्र दिव्यांश चौधरी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, निष्ठा मिश्रा ने 94 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम की छात्रा सलोनी सांडु ने 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नवीन साहू ने 88.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय के छात्र प्रीतशे सर्वेश्वर वर्मा ने 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, हर्षिता शर्मा ने 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय के छात्र आदित्य कुर्रे ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आवनी यादव ने 62 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ की छात्रा शिवानी कमलेश ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सत्य निर्मलकर ने 80.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा छठवीं के छात्र शशांक सिंह ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, धनराज साहू ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं की छात्रा चंद्रावती टेकाम ने 86.0 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आनंदिता ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवमी की छात्रा नेहा चौधरी ने 90.1 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, साधना ने 78.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एकादश की छात्रा प्रज्ञा यादव ने 66.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सोनिया देवी ने 57.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में परीक्षा प्रभारी श्रीमती हेमलता साहू ने वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन शिक्षक श्री श्रवण कुमार गुप्ता जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को

Fri May 1 , 2026
जगदलपुर, 01 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए राज्य शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की तैयारी […]

You May Like

advertisement