सरायमीर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरायमीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को थाना सरायमीर पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें एक नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 351(3)/3(5) बीएनएस एवं 5(जी)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अदनान, मूसा, समीर व असलर निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 22 मई 2026 को उ0नि0 राजकुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रहे थे। तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद अभियुक्त मूसा पुत्र मोतीन अहमद निवासी राजापुर सिकरौर सरायमीर बाजार की तरफ गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कादनपट्टी के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को सुबह लगभग 06 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे-
उ0नि0 राजकुमार यादव एवं कांस्टेबल मुन्दन कुमार, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरचंदपुर में चल रही भीषण बिजली कटौती एवं लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था का मुद्दा मजबूती से उठाया

Fri May 22 , 2026
लोकेशन लखनऊरिपोर्टर विपिन राजपूत आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महोदया से मुलाकात कर विधानसभा हरचंदपुर में चल रही भीषण बिजली कटौती एवं लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था का मुद्दा मजबूती से उठाया। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र की जनता को 24 घंटे में मात्र कुछ […]

You May Like

advertisement