![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220302-WA0138-1024x484.jpg)
प्रावि आदिवासी टोला मधुरा में शिक्षकगण हर महापुरुषों को याद करते हैं
सिमराहा (अररिया): फारबिसगंज प्रखंड स्थित तिरसकुंड के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में
बुधवार को देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की पुण्य तिथि मनाई गई । इस अवसर पर सरोजिनी नायडू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण की गई । मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने सरोजिनी नायडू के जीवन वृतांत पर चर्चा करते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू कवियित्री के साथ साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थी । उन्होंने अपनी नौकरी से त्याग पत्र देकर देश की स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और इस अभियान में शामिल होने के लिए उन्होंने देश की महिलाओं को भी प्रेरित किया । उनकी कविताओं को बच्चे बहुत पसंद करते हैं ।
कार्यक्रम में चार्लेस किस्कू, लुक्खी देवी, ठकरण देवी, सुशीला देवी, आरती देवी आदि मौजूद थीं ।
फोटो: तिरसकुंड में सरोजिनी नायडू की पुण्य तिथि पर मौजूद लोग