पांच मेडल जीतने वाले सब इंस्पेक्टर करण पाल को सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने किया सम्मानित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र :- 55 की उम्र में आल इंडिया ओपन मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में 2 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल हासिल करने वाले हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर करण सिंह को सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी व संरक्षक नरेश सैनी ने पांच पदक जीतने पर जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के उप निरीक्षक करण पाल सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर समिति के मीडिया प्रभारी तरुण वधवा, कॉर्डिनेटर अविनाश कौर, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल गोलन व कन्नूप्रिया भी मौजूद रहे। 27 से 30 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय खेल में करण सिंह ने 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ में दो गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते है। समिति द्वारा मान-सम्मान दिए जाने पर करण पाल सिंह ने समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया। संरक्षक नरेश सैनी ने कहा कि करण सिंह ने 55 की उम्र में आल इंडिया ओपन मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में 2 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल हासिल कर यह साबित कर दिया कि उम्र किसी प्रतिभा पर हावी नहीं हो सकती। वहीं सब इंस्पेक्टर करण पाल सिंह ने बताया कि यदि उनकी धर्मपत्नी सुमन देवी उनका साथ नहीं देती तो यह मेडल जीत पाना उनके लिए नामुमकिन था। उनकी पत्नी ने उन्हें खेलने के प्रति लगातार प्रेरित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री बांके बिहारी जी की असीम कृप्या से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन धवन कालोनी फिरोजपुर शहर किया गया

Sun Dec 26 , 2021
फिरोजपुर 26 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन भवन कलोनी फिरोजपुर शहर में चल रहा है पंडित गोबिंद राम शास्त्री जी श्री धाम वृन्दावन वालों जी के मुखारविंद से कथा ज्ञान में दुआप्र युग में कंस के अन्याय का नाश करने के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement