स्मृति चिन्ह देकर किया गया सतपाल का विदाई समारोह

स्मृति चिन्ह देकर किया गया सतपाल का विदाई समारोह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 30 सितम्बर : श्रीमद् भगवद् गीता प्राथमिक विद्यालय (बाल घर) में बस चालक सतपाल की सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक जयप्रकाश पवांर, कोषाध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल, प्रांत प्रतिनिधि सरोज सैनी, प्रधानाचार्य सुखबीर चन्द, समस्त शिक्षक, कर्मचारी गण तथा संबंधी मौजूद रहे। सतपाल का कार्यकाल 9 वर्ष 2 मास का इसी विद्यालय में बस चालक के पद पर रहा। उन्होंने अपनी सेवाएं नन्हें नन्हें बच्चों को बस में लाने और ले जाने में दी। इसी अवसर पर प्रबंध समिति समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर तथा शाल पहनाकर सम्मानित किया। प्रबंधक द्वारा उनके भावी जीवन की मंगल कामना की। सरोज सैनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जीवन के चार प्रमुख आश्रम बताए गए हैं। जिनमें से एक आश्रम वानप्रस्थ आश्रम है। उन्होंने कहा कि सतपाल द्वारा वानप्रस्थ आश्रम में प्रवेश किया गया है। प्रभु इन्हें दीर्घायु दे और उन्हें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें। इसी के साथ प्रधानाचार्य ने कहा गया कि सतपाल ने अपने कार्यकाल में बहुत ही ईमानदारी और मेहनत से कार्य किया है। हम उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं। समस्त आचार्य गण तथा अन्य कर्मचारी गण द्वारा भी उन्हें बधाई दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल बुजुर्गों से मिली तथा बुजुर्गों का हालचाल जाना

Sat Sep 30 , 2023
प्रेरणा वृद्धाश्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल बुजुर्गों से मिली तथा बुजुर्गों का हालचाल जाना। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल ने प्रेरणा वृद्धाश्रम के चतुर्थ खंड का शिलान्यास किया व समाज के लिए कार्यों की सराहना की।  कुरुक्षेत्र, 30 […]

You May Like

Breaking News

advertisement