तुलसी महादेव मंदिर में अमृतवेला प्रभात सोसायटी द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सत्संग एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 24 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

  तुलसी महादेव मंदिर, अली के रोड, बाग वाली बस्ती में अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सत्संग एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

  कार्यक्रम के दौरान प्रभु नाम का गुणगान करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। अली के रोड एवं बाग वाली बस्ती के नगर निवासियों ने पुष्प वर्षा कर संगत का भव्य स्वागत किया। वातावरण जय श्री राम एवं हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा।

 इस अवसर पर श्री राजेश वासुदेवा एवं महंत प्रिंस शर्मा जी ने सुंदर भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धापूर्वक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

 मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राकेश शर्मा, श्री सुदेश कुमार शर्मा भरत शर्मा भरत शर्मा सोनू सुरेंद्र विज श्यामलाल शर्मा लोकेश तलवाड, पुरुषोत्तम चावला, प्रवेश कुमार,उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं आनंदमय रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement