मकर संक्रांति पर संतो के मिलन के बाद हुआ सतसंग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गत दिवस दोपहर बाद चौराहे वाली मठिया मंदिर अज़ाद नगर, बरेली में अनेकों संतो व सन्यासियों का आगमन हुआ और दोपहर तीन बजकर 21 मिनट की मकर संक्रांति की प्रथम बेला में मठिया मंदिर पर संतों ने सतसंग किया और लोगों को आशीर्वाद दिया तत्पश्चात अपना एकादशी का व्रत खोला ।
उक्त जानकारी देते हुऎ मठिया मंदिर के महंत विजय नंद गिरी कांच वाले बाबा ने बताया की आज दोपहर बाद से मकर संक्रांति के पर्व का उदय हो गया है जो कल तक रहेगा। बाद में मठिया मंदिर पर पधारे संतों मुख्य रूप से सर्वश्री स्वामी विद्यानंद जी, अर्जुन गिरी जी, विकास पुरी जी, अजय गिरी जी, शांति प्रसाद गिरी एवं गाजेंद्रनाथ जी आदि अनेकों संतों का स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट एवं समाज सेवी राम कुमार राठौर व शिवकुमार राठौर आदि का शाल उड़ाकर संतों द्वारा सम्मान किया गया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गूंज संस्था ने झुग्गी झोपड़ियों में पहुंच कर खिचड़ी एवं कपड़े किए वितरित

Thu Jan 15 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : झुग्गी झोपड़ियां में पहुंचकर खिचड़ी और कपड़े का एक गूंज संस्था ने वितरण किया । समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही एक गूंज सेवा समिति तत्वाधान में नैनीताल रोड किनारे झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को कपड़े और खिचड़ी का […]

You May Like

advertisement