सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र ने लगाया स्वास्थ्य चेकअप कैंप

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र ने लगाया स्वास्थ्य चेकअप कैंप।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कैंप मेंं विशेषज्ञों ने 86 बच्चों के जांचे दांत।

कुरुक्षेत्र : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी शीला नगर में निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाया गया। जानकारी देते हुए सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सतयुग संगीत कला केंद्र में एक जून से 10 जून तक समर कैंप लगाया है। कैंप में जिन बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है कला केंद्र द्वारा उन बच्चों का निशुल्क दांतों व आंखों का चेकअप करवाया गया। कैंप में 86 बच्चों के आंखों व दांतों का चेकअप किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डा. ट्विंकल बख्शी ने बताया कि दांतों की नियमित साफ-सफाई रखनी चाहिए। इसके लिए सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करना अच्छा रहता है। इसके अलावा उन्होंने स्वस्थ दांतों के लिए स्वस्थ खान-पान पर भी जोर दिया और कहा कि हरी सब्जियां एवं मौसम के फलों का सेवन जरूर करें। वहीं फास्ट फूड,जंक फूड, टॉफी, चॉकलेट से दूर रहने के बारे समझाया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मनीष कुकरेजा ने बच्चों के नेत्रों की जांच करते हुए कहा कि आंखें, हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। ये बहुत नाजुक होती हैं, इसलिए उनकी पूरी देखभाल करें, थोड़ी सी भी परेशानी हो तो उसे नजरअंदाज न करें। इस अवसर पर डा. विष्णु दत्त शर्मा, अंजू, भावना, अंकिता, अनु ललित, कांता मुंजाल, स्वीटी रानी, नीति, कुलभूषण गाबा, हेमंत, हैप्पी, सुमन, काजल मौजूद रहे।
दांतों का चेकअप एवं नेत्रों की जांच करते चिकित्सक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय महासागर को संरक्षित करना वर्तमान समय की मांग : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

Fri Jun 9 , 2023
भारतीय महासागर को संरक्षित करना वर्तमान समय की मांग : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि के इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंडो-पैसिफिक स्टडीज एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कुका द्वारा प्रायोजित विश्व महासागर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित। कुरुक्षेत्र, 08 जून : महासागर […]

You May Like

Breaking News

advertisement