सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र ने लगाया स्वास्थ्य चेकअप कैंप

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कैंप मेंं विशेषज्ञों ने 145 बच्चों के जांचे दांत।

कुरुक्षेत्र, 9 जून : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी शीला नगर में निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाया गया। जानकारी देते हुए सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सतयुग संगीत कला केंद्र में एक जून से 18 जून तक समर कैंप लगाया है। कैंप में जिन बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है कला केंद्र द्वारा उन बच्चों का निशुल्क दांतों व आंखों का चेकअप करवाया गया। कैंप में 146 बच्चों के आंखों व दांतों का चेकअप किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डा. दिलबाग सिंह ने बताया कि दांतों की नियमित साफ-सफाई रखनी चाहिए। इसके लिए सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करना अच्छा रहता है। इसके अलावा उन्होंने स्वस्थ दांतों के लिए स्वस्थ खान-पान पर भी जोर दिया और कहा कि हरी सब्जियां एवं मौसम के फलों का सेवन जरूर करें। वहीं फास्ट फूड,जंक फूड, टॉफी, चॉकलेट से दूर रहने के बारे समझाया। इस अवसर पर डा. विष्णु दत्त शर्मा, डा. मनप्रीत, अंजू, भावना, स्वीटी रानी, नीति, कुलभूषण गाबा, हेमंत, हैप्पी, राजू, सुमन, सुंदर, काजल मौजूद रहे।
दांतों का चेकअप करते चिकित्सक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: कुलपति प्रदीप कुमार शर्मा ने आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के लोगो व वेबसाइट को किया लांच, बताया महत्व

Thu Jun 9 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक कुलपति प्रदीप कुमार शर्मा ने आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के लोगो व वेबसाइट को किया लांच, बताया महत्व। आजमगढ़ के असपालपुर आजम बांध क्षेत्र में निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के लोगो व वेबसाइट को कुलपति प्रदीप कुमार शर्मा ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में लांच किया। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement