बच्चों के मनोबल को बढ़ाने हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट करवा रहा मानवता ओलंपियाड

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा 10वां मानवता ओलंपियाड गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजराना कलां, झांसा, धुराला में करवाया गया। मानवता ओलंपियाड में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य मनोज गावा, जितेंद्र अरोड़ा, प्रोमिला, अंजू, रेनु व भावना नागपाल मौजूद रहे। मनोज गाबा ने बताया कि मानवता ओलंपियाड एक आनलाइन प्रतियोगिता है। इसमें प्रश्न पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा जाता है। 40 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले हर प्रतिभागी को ई-सर्टिफिकेट तुरंत ही प्राप्त हो जाता है। सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इस आॅनलाइन पेपर को 31 अगस्त तक कभी भी कर सकते हैं। हरियाणा सरकार से भी हर स्कूल में मानवता ओलंपियाड करवाने की परमिशन ली गई है जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। 7 सितंबर को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा तथा विजेताओं को फरीदाबाद वसुंधरा परिसर में गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को लैपटॉप, एलईडी, मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया जाएगा।
मानवता ओलंपियाड बारे बच्चों को बताते सदस्य मनोज गाबा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Mon Jul 15 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आरोपी ने पुलिस टीम पर किया फायर, जवाबी कारवाई में आरोपी की टांग में लगी गोली ।एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के मार्ग-निर्देश में सीआईए-2 पहले ही तीन आरोपी कर चुकी गिरफ्तार। कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोली चलाने के मामले में […]

You May Like

advertisement