जयराम विद्यापीठ में हुआ सावन की हरियाली व सोमवती अमावस्या पूजन एवं तुलादान

जयराम विद्यापीठ में हुआ सावन की हरियाली व सोमवती अमावस्या पूजन एवं तुलादान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विद्यापीठ में हुआ सर्वकल्याण की भावना से हवन यज्ञ।

कुरुक्षेत्र, 17 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में सावन की हरियाली व सोमवती अमावस्या पर विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा पूजन तथा हवन यज्ञ किया गया।
श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री के मार्गदर्शन में राजपुरा पंजाब सिद्धांत लकोटिया व एस.डी.एम. कपिल शर्मा के पुत्र अखिल शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने परिवार सहित तुलादान किया एवं परिवार में सुख शांति की कामना की।
इसी अवसर पर श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। साथ ही सर्व कल्याण की कामना की। आचार्य लेखवार के अनुसार अमावस्या पर पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ किए हवन अनुष्ठान से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी मौके पर विद्यापीठ में सावन हरियाली अमावस्या का भी पूजन हुआ।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि सावन की हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है। सावन में चारों तरफ हरियाली होती है। इसलिए पुराणों में भी हरियाली अमावस्या को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाने की परंपरा है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को भगवान के रूप में पूजा जाता है। कहते हैं- हर वृक्ष में किसी न किसी देवता का वास होता है। जैसे पीपल के वृक्ष में तीनों महाशक्ति ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी का वास माना जाता है।
उन्होंने बताया कि हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विशेष विधान है। इस मौके पर टी.के. शर्मा, के.के. कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा, कुलवंत सैनी, राजेश सिंगला, एस.एन. गुप्ता, प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक इत्यादि सहित भारी संख्या में सेवक भी मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में सावन अमावस्या पर तुलादान करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

29 वां माँ दुर्गा का विशेष कीर्तन और भंडारा संपन्न : डा.सुरेश मिश्रा

Mon Jul 17 , 2023
29 वां माँ दुर्गा का विशेष कीर्तन और भंडारा संपन्न : डा.सुरेश मिश्रा। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र पिपली : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के प्रांगन में श्रद्धालु भक्तों ने पीठाधीश डॉ.सुरेश मिश्रा के निर्देशन में माँ दुर्गा का भाव भक्ति से पूजन व संकीर्तन किया गया Iपंडित […]

You May Like

advertisement