जयराम विद्यापीठ में सर्वकल्याण की भावना से किया गया सावन कामिका एकादशी पूजन

जयराम विद्यापीठ में सर्वकल्याण की भावना से किया गया सावन कामिका एकादशी पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान भोलेनाथ व भगवान विष्णु की हुई एकादशी पर पूजा।

कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में सावन का नियमित पूजन एवं अनुष्ठान किया जा रहा है। इसी के साथ निरंतर महामृत्युंजय मंत्र जाप भी चल रहा है।
देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से कामिका एकादशी पर आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री द्वारा विशेष पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि पूजन में जहां सर्वकल्याण एवं विश्व शांति की कामना की गई वहीं आजकल आई प्राकृतिक आपदा एवं बाढ़ से लोगों की राहत की भी परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा भगवान से कामना की गई।
ब्रह्मचारी ने बताया कि कामिका एकादशी का एक ऐसा अवसर बनता है जिसमें भगवान भोलेनाथ तथा भगवान विष्णु की विशेष संयोग में एक साथ पूजा की जाती है। भगवान भोलेनाथ व भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मन्नतें पूरी होने की मान्यता है। इस अवसर पर के.के. कौशिक एडवोकेट, टेक सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश सिंगला, एस.एन. गुप्ता, पवन गर्ग, सतबीर कौशिक, प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
महामृत्युंजय मंत्र जाप करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री अरोड़ वंश सभा फिरोजपुर शहर की ओर से प्रधान दविंदर बजाज की अध्यक्षता में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने-पीने का जरूरी सम्मान वितरण किया गया

Thu Jul 13 , 2023
श्री अरोड़ वंश सभा फिरोजपुर शहर की ओर से प्रधान दविंदर बजाज की अध्यक्षता में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने-पीने का जरूरी सम्मान वितरण किया गया फिरोजपुर 13 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= श्री अरोड़ वंश सभा फिरोजपुर शहर की तरफ से प्रधान श्री दविन्द्र बजाज की अध्यक्षता में […]

You May Like

advertisement