श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन पार्थिव शिवलिंग पूजन व अभिषेक निरंतर चल रहा है।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने वाले शिव भक्त को अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है।

कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में सावन महीने का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं पूजन निरंतर चल रहा है। शनिवार को डा. दीप कमल, डा. योगिता, निधि व परिवार के सदस्यों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया और पूजन उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शिवपुराण के अनुसार सावन के महीने में पार्थिव शिवलिंग की पूजा एवं अभिषेक करने से मनुष्य के जीवन में समस्त कष्ट दूर होकर सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने वाले शिव भक्त के जीवन से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है एवं भगवान शिव के आशीर्वाद से धन-धान्य, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इनकी पूजा से अंत में मोक्ष को प्राप्त होता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग पूजा इस लोक में सभी मनोरथ को भी पूर्ण करती है। संतान सुख की कामना करने वालों को पार्थिव लिंग का पूजन अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, प. नागेश, बिल्लू पुजारी, दर्शन, नाजर सिंह एवं सुक्खा सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
सावन पूजन उपरांत विसर्जन के लिए जाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement