श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सावन पुरुषोत्तम एकादशी का पूजन

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सावन पुरुषोत्तम एकादशी का पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया सावन पुरुषोत्तम एकादशी का पूजन का महत्व।
भगवान शिव जी तथा भगवान विष्णु का हुआ पूजन।

कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर भगवान शिव के प्रिय ऋषि मार्कण्डेय की तपोस्थली पर सावन अधिक मास का अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी तथा अन्य संतों द्वारा पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया जा रहा है।
सावन अधिक मास पूजन के लिए श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शनिवार को भी श्रद्धालु पहुंचे। डा. सुरेंद्र गुप्ता, राधिका व नीरज ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। अभिषेक के उपरांत विसर्जन किया गया। भगवान शिव जी तथा भगवान विष्णु का पूजन भी किया गया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने शनिवार को पड़ी सावन पुरुषोत्तम एकादशी का महत्व बताया कि प्रत्येक तीन वर्ष बाद पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाली पुरुषोत्तमी एकादशी जिसे कमला या पद्मनी एकादशी भी कहते हैं, जो इस बार शनिवार को पड़ी है। इस दिन को भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तम कहा है। पूजन से भगवान विष्णु के साथ महालक्ष्मी जी की अनुकूल कृपा प्राप्त होती है।
इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, भाना राम, दलजीत सिंह, बिल्लू पुजारी, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह इत्यादि मौजूद रहे। सावन पुरुषोत्तम एकादशी का महत्व बताते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में शहीद उधम सिंह को किया गया याद

Sat Jul 29 , 2023
जयराम पब्लिक स्कूल में शहीद उधम सिंह को किया गया याद। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विद्यार्थियों ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर किया नाटक का मंचन। कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई: देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन […]

You May Like

Breaking News

advertisement