जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में स्फटिक मणि शिवलिंग पर हुआ सावन पूजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

मनोकामना के साथ दूर दूर से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु।
सावन का सोमवार भगवान शिवजी की उपासना के लिए बहुत ही उत्तम दिन।

कुरुक्षेत्र, 9 अगस्त :- सावन के तीसरे सोमवार को भी जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर विशेष पूजन हुआ। यह पूजन नरवाना से यजमान प्रवीण गोयल, निखिल गोयल, अखिल गोयल, बबीता एवं उनके परिवार के सदस्यों ने सर्वकल्याण की कामना से करवाया। इस के उपरांत भंडारा भी दिया। श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र शिवलिंग पर रुद्राभिषेक भी किया गया। पंचामृत से स्नान एवं जलाभिषेक के उपरांत सावन महीने में मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा 56 भोग लगाया गया। ऐसा माना गया है कि सावन का सोमवार भगवान शिवजी की उपासना के लिए बहुत ही उत्तम दिन है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती का पूजन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार ने बताया कि इस बार सावन में चार सोमवार हैं। प. लेखवार ने बताया मंदिर में भोलेनाथ के शिवलिंग पर भक्त जल, शहद, बेल पत्र, दही व दूध इत्यादि अर्पित करते हैं। भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करना बहुत अच्छा माना जाता है। सावन के सोमवार को तो रुद्राभिषेक किया जाता है। उन्होंने बताया कि सावन के महीने में वैसे शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करने से जीवन में सभी तरह की सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
जयराम विद्यापीठ के रामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक तथा पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पारिषा शर्मा ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से की मुलाकात

Tue Aug 10 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- हरियाणा राज बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष पारिषा शर्मा ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और उन्हें उन्हें परिषद के कार्यों के संबंध में जानकारी दी। पारिषा शर्मा ने उन्हें बताया कि परिषद बाल कल्याण के […]

You May Like

Breaking News

advertisement