सावन की कामिका एकादशी पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सावन पूजन

सावन की कामिका एकादशी पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सावन पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सावन पूजन के साथ प्राकृतिक आपदा से लोगों को बचाने की भोलेनाथ से हुई कामना।

कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी तथा अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में सावन की पहली कामिका एकादशी के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करने उपरांत विशेष पूजा अर्चना की गई।
महंत जगन्नाथ पुरी, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद तथा अन्य संत महापुरुषों ने सावन पूजन के साथ प्राकृतिक आपदा से लोगों को बचाने की भोलेनाथ से कामना की। उन्होंने कहा सावन में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। हर तरह के कष्ट से मुक्ति दिलाते हैं। इस समय आई बाढ़ जैसी आपदा से भी भगवान शिव ही रक्षा करेंगे। ऐसी कामना आज के पूजन संतों द्वारा की गई।
रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना यजमान अजय शर्मा, कविता शर्मा, देवा राणा, दर्शन सिंह, दलबीर, बंटी, अशोक, मनदीप व शोभा देवी द्वारा करवाई गई। महंत जगन्नाथ नाथ पुरी ने बताया कि जो पुण्य गौ-दान, सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सावन पूजन में डा. विजय दत्त, हरिओम, बिल्लू पुजारी, भाना राम, नाजर सिंह व सुक्खा सिंह इत्यादि भी शामिल हुए।
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में आई जल प्रलय में लोगों के सहयोग में जुटी श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत

Thu Jul 13 , 2023
कुरुक्षेत्र में आई जल प्रलय में लोगों के सहयोग में जुटी श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सदस्य और कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों के सहयोग में जुटे। कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : हर बार की तरह मुसीबत तथा प्राकृतिक […]

You May Like

advertisement