सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी के तहत स्कूल की बसों को किया चैक

कुरूक्षेत्र, (अमित) 22 जनवरी : सडक़ सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के दिशानिर्देशानुसार वीरवार को लाडवा ब्लॉक के संत निश्चल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल की सभी बसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी बसों में स्पीड गवर्नर लगा हुआ पाया गया, सभी के कागजात सही पाए गए, सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाये पाए गए, सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी की पालना करती पाई गई।
टीम में शामिल गुरनाम सिंह एसएचओ पुलिस थाना लाड़वा, जोगेन्द्र ढुल इंस्पेक्टर आरटीए व शेर सिंह उप निरीक्षक द्वारा सभी स्कूल बसों के चालको/परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बस चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, अपनी गाड़ी को तेज गति में ना चलाए, शराब का पीकर बस ना चलाए, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर कृष्ण दत्त ने सभी चालकों को कैशलेश स्कीम के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई, जिसके तहत सडक़ पर घायल व्यक्ति को अस्पताल पुहचाने पर 25 हजार रुपए की प्रोत्साहित राशि प्रदान की जाती है। घायल व्यक्ति का इलाज सभी अस्पतालों में 1 लाख 25 हजार रुपए तक का निशुल्क इलाज किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओलम्पिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चरः नायब सिंह सैनी

Fri Jan 23 , 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान का किया उद्घाटन।8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आल वेदर स्वीमिंग पूल की रखी आधारशिलामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने सिंथेटिक ट्रैक पर हॉकी से […]

You May Like

advertisement