वार्षिकोत्सव मे स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, परिषदीय प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बच्चों ने कान्हा व पंजाबी गीतों पर प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर भी किया। कार्यक्रम मे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस अवसर पर कक्षा-5 मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन मेधावियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वही कक्षा 1, 2, 3 व 4 मे प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वही इंचार्ज प्रधानाध्यापक संदीप गुप्ता ने परीक्षाफल घोषित कर छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव, लोकेश शंखधार, सहायक अध्यापिका सुनंदा, राखी चतुर्वेदी, मोहिनी कृष्णा सक्सेना, रचना सक्सेना, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता, शशिवाला सहित अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Thu Apr 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उत्तर प्रदेश में 1अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को समाप्त कर नई पेंशन योजना (NPS) लागू किए जाने के विरोध में आज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इस दिन को काला दिवस […]

You May Like

Breaking News

advertisement