बिहार:पुलिस की मौजूदगी में हुआ विद्यालय शिक्षा समिति का गठन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ विद्यालय शिक्षा समिति का गठन

सिमराहा (अररिया)
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फारबिसगंज के आदेशानुसार बीआरपी मो मुश्ताक आलम एवं बीएनपीएसएस के जिला सचिव तथा विभाग द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त नवीन कुमार ठाकुर के द्वारा शनिवार को प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला ठीलामोहन में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य रमेश मंडल एवं उपस्थित गणमान्य लोगों के सर्वसम्मति से ममता देवी पति संतोष मंडल का चयन विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के पद के लिए किया गया है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद, अशांति एवं चयन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों से निपटने के सिमराहा थानाध्यक्ष साजिद आलम के द्वारा पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं
विद्यालय प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी, विद्यालय के सहायक शिक्षक के साथ साथ मोनी देवी, रंजू देवी, सुनीता देवी सहित विद्यालय पोषक क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे।
अररिया फोटो नंबर 2 स्कूल में शिक्षा समिति की गठन करते हुए

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:विस में उठा सार्वजनिक शौचालय व पुल निर्माण की मांग

Sun Mar 13 , 2022
विस में उठा सार्वजनिक शौचालय व पुल निर्माण की मांगफारबिसगंज (अररिया)फारबिसगंज विधायक विगत कई दिनों से लगातार अपने विस से जुड़े विभिन्न समस्याओं को विधानसभा में उठा रहे है। इसी कड़ी में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने एनएच 57 से शहर में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क […]

You May Like

Breaking News

advertisement