कला कीर्ति भवन में 30 सितम्बर को होगी विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, दस हजार रुपये होगा प्रथम पुरस्कार

कला कीर्ति भवन में 30 सितम्बर को होगी विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, दस हजार रुपये होगा प्रथम पुरस्कार

विजन ऑफ विकसित भारत पर कला कीर्ति भवन में आयोजित होगी चित्रकला प्रतियोगिता, विजेता जीतेंगे एक हजार से दस हजार रुपये की राशि।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 19 सितम्बर : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक आयोजित सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विकसित भारत की झलक दिखाई जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा हरियाणा कला परिषद के सहयोग से 30 सितम्बर को ब्रहमसरोवर स्थित कला कीर्ति भवन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिला के किसी भी स्कूल के कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता का विषय विजन ऑफ विकसित भारत रहेगा। जिसमें विजेता रहने वाले प्रतिभागी को पहला पुरस्कार दस हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार पांच हजार रुपये तथा तीसरा पुरस्कार पच्चीस सौ रुपये प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अधिकतम तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसकी पुरस्कार राशि एक हजार रुपये प्रति विजेता रहेगी। प्रतियोगिता का समय 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी अथवा विद्यालय हरियाणा कला परिषद कार्यालय कला कीर्ति भवन में अपना आवेदन कर सकते हैं या ईमेल hkpkkr@gmail.com के माध्यम से सूचना भेज सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमें प्राकृतिक खेती से उत्पादित वस्तुओं का ही प्रयोग करना चाहिए : कल्याण

Sat Sep 20 , 2025
“कहीं गुम न हो जाए ” के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 सितंबर : हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद कल्याण ने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती से उत्पादित वस्तुओं का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि पाश्चात्य सभ्यता की बजाय भारतीय सभ्यता पर विशेष ध्यान […]

You May Like

Breaking News

advertisement