बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने बाजी मारी, टेबल टेनिस में अंशिका और विख्यात ने जीते मैच

उत्तराखंड देहरादून
बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने बाजी मारी, टेबल टेनिस में अंशिका और विख्यात ने जीते मैच,
सागर मलिक

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव का तीसरा दिन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2025 का तीसरा दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, टेबल टेनिस एवम् बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालिका वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज को पराजित किया। बालिका वर्ग क्रिकेट में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस ने फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया।

बुधवार को बालिका वर्ग का फाइनल किक्रेट मैच नर्सिंग एवं स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने टॉस जीता एवं क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। नर्सिंग की शुरूआत शानदार रही। पहले 3 ओवरों में ही 29 का स्कोर कर दिया। एवं निर्धारित ओवरों में 62 रन का लक्ष्य रखा इसके जवाब में स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने भी शानदार शुरुआत करी, पहले 3 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 31 रन बनाए। इस प्रकार 4 गेंदों शेष रहते 1 विकेट के नुकसान पर स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने फाइनल मैच अपने नाम कर दिया।

बालक वर्ग वॉलीबाल में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज ने स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज को 21-18, 21-19 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग सिंगल्स टेबल टेनिस में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस की अंशिका रावत ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की बबली रावत को पराजित किया। बालक वर्ग टेबल टेनिस एकल मुकाबले में स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ के विख्यात ने स्कूल ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के चन्द्रभान सिंह को हराया।

बालक वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ हयूमैनिटीज ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी को शिकस्त दी। बालिका वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग की टीम ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को पराजित किया। बैडमिंटन बालक वर्ग एकल में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के अभिषेक ने स्कूल ऑफ फार्मेसी के तनिष्क को पराजित किया वहीं बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड हेल्थ साइंसेज की नायसा ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की प्रिया को हराकर मैच अपने नाम किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने जीता चैम्पियनशिप खिताब, टीएचडीसी टिहरी रही उपविजेता

Thu Oct 16 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनतुलाज़ इंस्टीट्यूट ने जीता चैम्पियनशिप खिताब, टीएचडीसी टिहरी रही उपविजेता,सागर मलिक वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय इंटरकॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न देहरादून।वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय इंटरकॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन डॉ. जी.जी. गर्ग स्टेडियम, तुलाज़ इंस्टीट्यूट देहरादून में किया गया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में […]

You May Like

Breaking News

advertisement