विशेष परिस्थितियों में समर्पण एवं सहयोग का नाम है स्काउट गाइड – पुरूषोतम यादव

विशेष परिस्थितियों में समर्पण एवं सहयोग का नाम है स्काउट गाइड = पुरूषोतम यादव
=सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम दिन निकली जागरूकता रैली।
सगड़ी (आजमगढ़ ): श्री के एन सिंह महिला पीजी कालेज जीयनपुर में सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद छात्राओं द्वारा नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।
27 जनवरी एक सप्ताह तक चलने वाले इस सेवा योजना शिविर में जन सेवा,सुरक्षा और समाज के प्रति दायित्व से संबंधित अनेक गतिविधियां संचालित होगी।महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्काउट गाइडों द्वारा टोलीबद्ध कार्यक्रम संपादित किए जाएंगे।जिसमें महारानी लक्ष्मी बाई,सावित्री बाई फुले, मदर टेरेसा,सरोजनी नायडू,कल्पना चावला,मीरा बाई आदि टोलियों का निर्माण किया गया है।शिविर में स्काउट गाइड प्रार्थना,झंडा गीत,स्काउटिंग इतिहास,उद्देश्य, नियम प्रतिज्ञा, टेंट निर्माण,पुल निर्माण,पाक कला की जानकारी दी जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोली को सम्मानित किया जाएगा।
रैली को हरी झंडी दिखाने के पूर्व मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि स्काउट गाइड देश के लिए विशेष परिस्थितियों में काम आते है। विषम परिस्थितियों में इन लोगों की सेवाएं समाज और राष्ट्र के लिए पहले भी प्रेरक रही हैं।
प्रबंधक राज बहादुर सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड देश में एक अलग पहचान बनाए हुए है। आपदा काल में इनका सहयोग किसी से छिपा नहीं है।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह निधि निधि वॉलिंटियरों को समाज में अपना स्थान प्रतिस्थापित करने की प्रेरणा दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Tue Jan 27 , 2026
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन मेंहनगर आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरा में माता प्यारी देवी स्मारक इण्टर कालेज खजुरा में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया बच्चों ने नाटक और देश भक्ति […]

You May Like

advertisement