विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

54 अधिकारी-कर्मचारी एवं एमबीबीएस विद्यार्थियों की हुई हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग, निगेटिव पाए जाने पर लगाया गया टीका

महासमुंद, 29 जुलाई 2026/ विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के अंतर्गत 28 एवं 29 जुलाई 2026 को भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग एवं हेपेटाइटिस बी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम  "Let's Break It Down – लोगों और जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं के बीच मौजूद बाधाओं को दूर करें’’ निर्धारित की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में भारत चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, इंटर्न, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को हेपेटाइटिस बी एवं सी संक्रमण से बचाव के लिए स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी (एनवीएचसीपी) डॉ. छत्रपाल चंद्राकर तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर के दौरान कुल 54 अधिकारी-कर्मचारियों एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग की गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने के बाद सभी पात्र प्रतिभागियों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गया। यह आयोजन भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत महेश्वरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवालिक हॉस्पिटल में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य नागरिक अभिनंदन; मरीजों के लिए मुफ्त वाहन सेवा और रक्तदान शिविर का शुभारंभ

Wed Jul 29 , 2026
आजमगढ़।जनपद के शिवालिक हॉस्पिटल परिसर में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक शिवालिक हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं उनके पुत्र रहे।​दीप प्रज्वलन और राष्ट्रभक्ति से हुआ शुभारंभ​कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement