शराब बापस करने से मना करने पर सेल्समैन के साथ की हाथापाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, खरीदी शराब बापस मना करने पर कई युवकों ने सेल्समैन के साथ की मारपीट।सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी है।लेकिन वह घर से फरार है।
स्थानीय थाना के गांव कुरतरा निवासी राकेश कुमार धनेटा फाटक पर मौजूद अंग्रेजी शराब की भट्टी पर सेल्समैन है। उन्होंने बताया मंगलवार दोपहर के बाद करीब 4 लड़के शराब खरीदकर ले गए।आधे घंटे के बाद वापस करने आए।खरीददारी सरकारी मशीन स्कैनिंग से होने के कारण उन्होंने वापस करने से मना कर दिया।जिस पर वह गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गए।पड़ोसियों ने सेल्समैन को बचाया।तभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पीड़ित सेल्समैन की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। शाम के समय पीड़ित सेल्समैन के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया देर शाम सेल्समैन के द्वारा दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है।आरोपी लड़कों के घर दबिश दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार में लिप्त एक पुरुष एवं एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

Thu Jun 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक पुरुष अभियुक्त तथा एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के […]

You May Like

advertisement