पटवध कौतुक में जमीन कब्जे को लेकर विवाद, एसडीएम ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश

बिलरियागंज।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मऊ जनपद के भांटपारा सोफीगंज निवासी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम उक्त गांव में जमीन खरीदी थी, लेकिन पड़ोसी बिना सीमांकन कराए जबरन उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।पीड़ित के अनुसार, कब्जाधारी पक्ष ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। इस पर शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया था, लेकिन कुछ ही समय बाद निर्माण फिर शुरू हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सतीश कुमार पांडेय ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सगड़ी से मुलाकात कर लिखित रूप में शिकायत दी और निर्माण रोकने की मांग की।मामले की सुनवाई करते हुए एसडीएम सगड़ी ने थानाध्यक्ष बिलरियागंज को निर्देश दिया कि निर्माण कराने वाले पक्ष को पाबंद किया जाए और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली ने मूक-बधिर दिव्यांग अनाथ बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया उत्साहपूर्वक

Sat Aug 9 , 2025
क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली ने मूक-बधिर दिव्यांग अनाथ बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया उत्साहपूर्वक दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली के नेतृत्व में एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मूक-बधिर दिव्यांग अनाथ बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह और प्रेम के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement