SDRF जवान राजेन्द्र नाथ ने माउंट किलिमंजारो को किया फतह!

देहरादूनः एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895मीटर) को फतह करते हुए तिरंगा और उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया। राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान हैं जिन्होंने 3 दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को 2 बार सफल अरोहण का रिकॉर्ड बनाया गया है। 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने राजेंद्र नाथ को रवाना किया था।

दरअसल, 24 फरवरी को आरोहण के दौरान 10 डिग्री तापमान, 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं और लगातार हो रही बर्फबारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एसडीआरएफ जवान राजेंद्र नाथ ने लगातार 9 घंटे (16 km) पैदल चलते हुए सारी बाधाओं को पार करते हुए शाम 5:20 बजे (अफ्रीकन समयानुसार 7:50 बजे) पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया।

इसके बाद 26 फरवरी की सुबह राजेंद्र नाथ द्वारा टीम के अन्य सदस्यों के साथ दोबारा डबल समिट के लिए रवाना होकर सुबह 5:45 बजे (अफ्रीकन समयानुसार 8:15 बजे) माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ-साथ SDRF उत्तराखंड पुलिस का ध्वज फहराकर उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किया। SDRF सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कॉन्स्टेबल राजेंद्र नाथ के इस नए कीर्तिमान की प्रशंसा करते हुए उन्हें टेलीफोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी। वहीं, विदेशी भूमि पर अपने देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन कर सभी को गौरवान्वित करने के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:खलील रिजवी के हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद भी दहशत जदा हैं परिवार

Mon Feb 28 , 2022
खलील रिजवी के हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद भी दहशत जदा हैं परिवार तीन मासूम की आंखे अपने अब्बू का अब भी कर रहा इंतजार बेवा बीवी लगा रही “सुशासन बाबू”से इंसाफ की गुहार बूढ़ा बाप पूछ रहा सियासी रहनुमाओं से और कितनी मौत के बाद “जिंदा”होगी सरकार रूपौली बुजुर्ग,मुसरीघरारी(समस्तीपुर)बीते […]

You May Like

Breaking News

advertisement